बिलासपुर

पुलिस जनदर्शन में आम जनों की सुनी गई फरियाद…एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-सोमवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जनदर्शन में 17 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गईं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया।

जनदर्शन में आवेदक बलराम अग्रवाल निवासी तोरवा के द्वारा उसके विरूद्ध थाना तोरवा में झूठा अपराध पंजीबद्ध कराने संबंधी शिकायत की गई। आवेदक की शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी तोरवा को केस डायरी के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए हैं। इसी तरह आवेदिका शिखा शाहा पति नवीनचंद्र शाहा निवासी राजीव विहार सरकण्डा बिलासपुर के द्वारा सास एवं ननद के विरूद्ध प्रताडित करने के संबंध में शिकायत की गई है। आवेदिका के शिकायत के संबंध में महिला थाना प्रभारी को काउंसिलिंग कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

इधर आवेदिका तरमावती नायर, निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के द्वारा घर में हुई चोरी के मामले में एसीसीयू टीम को कार्यवाही करने कहा गया है। साथ ही बसंत विहार निवासी बसंती थापा के छेडखानी के शिकायत पर आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। तोरवा निवासी द्वारा प्रभा देवी यादव आरोपी द्वारा भायदोहन करने के मामले में तोरवा पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। इसके अलावा ठगी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे मामलों में प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर से न्याय की गुहार लगाई है जहां सभी मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करने कहां है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त...