बिलासपुर

अंतर्राज्यीय अखबार गैंग का आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार….ट्रेन में यात्रियों के बैग से करते है कीमती सामानों की चोरी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अखबार गैंग (खगड़िया मंडल गैंग) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी संबलपुर के हवाले किया है। यह गिरोह ट्रेनों में यात्रियों के बैग से गहने और कीमती सामान चुराने के लिए कुख्यात है। घटना 12 जनवरी 2025 को 22839 Rou BBS इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई थी, जब एक यात्री का बैग काटकर उसमें रखे सोने के गहने कीमती 5,48,000 रुपए चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में जीआरपी संबलपुर ने अपराध दर्ज किया था। जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली कि गिरोह का एक आरोपी बिलासपुर में मौजूद है। आरपीएफ सीआईबी बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक नीरज कुमार, आरक्षक उज्ज्वल किशोर और आरक्षक आलोक कुमार ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से सौरव कुमार मंडल पिता वकील मंडल उम्र 26 वर्ष निवासी खगड़िया, बिहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

घटना को ऐसे देते थे अंजाम…

गिरोह ट्रेन में अकेली महिला यात्रियों और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। आरोपी अखबार की आड़ में यात्रियों के बैग की चैन स्क्रू ड्राइवर से खोलकर गहने चुरा लेते थे और बाद में फेवीक्विक व वैसलीन से चैन को बंद कर देते थे ताकि चोरी का तुरंत पता न चले। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी संबलपुर के सुपुर्द कर दिया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...