छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में नोटिफिकेशन जारी , पहले दिन दो फॉर्म लिए गए

नियम के तहत प्रत्याशी के साथ केवल 4 समर्थक आरओ रूम तक जा सकेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को बिलासपुर में भी मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसी के साथ फॉर्म की बिक्री और नामांकन दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर ने प्रारूप एक में अधिसूचना का प्रकाशन किया। इसके बाद यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में बेरिकेटिंग की गई है। बैरिकेट्स से ही प्रत्याशियों के लिए रास्ता तैयार किया गया है। भीड़ को रोकने की यहां पूरी व्यवस्था है। नामांकन फॉर्म लेने के लिए सुबह 11 से शाम 5 और जमा करने के लिए सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे का वक्त तय किया गया है। यहां प्रत्याशियों के लिए निक्षेप राशि सामान्य वर्ग के लिए 25,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 12,500 रुपये तय की गई है। पहले दिन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर्मचारी फॉर्म लेने वालों का बांट जोहते नजर आए। लेकिन वक्त समाप्त होने से पहले बोहनी जरूर हो गई। पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिया है ।

धनधन तखतपुर के निर्दलीय प्रत्याशी श्याम मूरत कौशिक ने अपने लिए फॉर्म लिया ।श्याम मूरत निलंबित शिक्षाकर्मी है ,जो सामान्य वर्ग से है। वही गुरुवार को दूसरा फॉर्म लेने वाले चिल्हाटी मोपका के रामफल मांडरे रहे, जिन्होंने अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के लिए फॉर्म लिया। इस तरह पहले दिन बतौर निक्षेप राशि 37,500 रुपए प्राप्त हुए। उम्मीद की जा रही है कि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेंगे वैसे वैसे फॉर्म लेने वाले प्रत्याशियो की संख्या बढ़ेगी। नियम के तहत प्रत्याशी के साथ केवल 4 समर्थक आरओ रूम तक जा सकेंगे। गैर मान्यता प्राप्त और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ 10 प्रस्तावक 5- 5 की संख्या में भीतर जा पाएंगे ।वहीं कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर पहुँचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी