बिलासपुर

राजकिशोर नगर में दिनदहाड़े झपटमारी… महिला से सोने की चेन की हुई लूट

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में बुधवार शाम एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी कर सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया उमा देवी गुप्ता, निवासी राजकिशोर नगर, शाम करीब 5:25 बजे तुषार मेडिकल के पास पिंकी मैडम के घर के पास पहुंची थीं। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवक आए और पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 13 ग्राम वजनी सोने की चेन कीमत लगभग 40,000 रुपये झपटकर फरार हो गए। उमा देवी द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। महिला ने घटना की सूचना अपने बेटे और ट्यूशन टीचर को दी। मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...