बिलासपुर

सीयू के छात्र बन रहे स्वावलम्बी… प्रियांशु और डिगेश्वरी को प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में ग्रामीण प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक विकास विभाग के छात्रों को दी गयी स्वावलम्बी बनाने की नयी प्रशिक्षण। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थीयो ने धान व चावल से राखियां बनायी थी । इस अवसर पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष ने कहा कि प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल कुलपति गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के निर्देशन में स्वावलंबी छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हमारे विद्यार्थीयो ने अथक परिश्रम कर लगभग पांच हजार राखियां बनायी है तथा इसका मार्केटिंग भी की गयी इस प्रशिक्षण से प्राप्त आय का उपयोग लगभग 24 बच्चों की अध्ययन शुल्क जमा किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक सहायक प्राध्यापक डॉ.दिलीप कुमार ने बताया कि इससे पहले माह में 22 बच्चों का अध्ययन सह – आय योजना के तहत अध्ययन शुल्क रुपये 74000 जमा किये है।

प्रो. निलांबरी दवे ने जिन विद्यार्थीयो ने धान व चावल से राखियां बनायी उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर उनका सम्मानित किया तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ के विद्यार्थीयो में विभिन्न कौशल एवं पारंपरिक कलाओं से पारंगत बनाया । पाली ब्लॉक के ग्राम सिरली का छात्र प्रियांशु डिक्सेना ने बताया कि मुझे इस विश्वविद्यालय में आकर एक नया पहचान बना यहां छात्रों को कैसे स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ाया जाता है यह सीखा,कैसे टीम वर्क किया जाना है, कैसे मार्केटिंग किया जाता है और कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जाना चाहिए मुझे मौका दिया गया तो में आगे भी स्वालंबन का काम करूंगा मै अपने मार्गदर्शक डॉ.दिलिप कुमार तथा विभाग अध्यक्ष डॉ. पुष्पराज सिंह को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से सौराष्ठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति (प्रो. निलाम्बरी दवे) के द्वारा सम्मान दिया गया और बलौदा बाजार की डिगेश्वरी साहू ने बताया कि चावल से राखी बनाने के 10 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमें बहुत अच्छा अनुभव मिला है। मुझे अपनी अलग अलग क्षमताएं मिलीं, मुझे आशा है कि भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अन्य कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,