सरगुजा छत्तीसगढ़

VIDEO:विधायक ने सहकारी बैंक के कर्मचारी के ऊपर बरसाए थप्पड़, नाराज कर्मचारी संभाग के 5 जिलों में कर रहे विरोध प्रदर्शन, एफआईआर की कर रहे मांग

रमेश राजपूत

सरगुजा – संभाग के रामानुजगंज विधायक के द्वारा सहकारी बैंक के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें किसानों और लोगों की भीड़ के सामने बातचीत के दौरान रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह अचानक आक्रोशित हो गए और कर्मचारी की पिटाई करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें घटना दिखाई दे रही है,

वीडियो 3 अप्रैल का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के कर्मचारियों और विधायक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर अपना आपा खोते हुए विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक के कर्मचारी लिपिक राजेश पाल और भृत्य अरविंद सिंह से गाली गलौच करते हुए भीड़ के सामने थप्पड़ रसीद कर दिया।

घटना के बाद बैंक के कर्मचारी और आम लोगों में घटना को लेकर रोष है। इस घटना से व्यथित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

वही संभाग के 5 जिलों में 2 दिन बैंक बंद कर विरोध किया जाएगा, इसके बाद भी दोषी विधायक के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो बैंक को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त...