बिलासपुर

यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं, उनके आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता…बिलासपुर पुलिस का प्रयास

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले के यौन उत्पीड़न व अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं या उनके आश्रितों के लिए क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से 11 करोड़ लाख 50 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। राशि जारी होने के बाद अब पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक मदद मिलेगी। दरअसल बिलासपुर उप पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि पीड़ित महिलाओ को क्षतिपूर्ति योजना 2018 के तहत की आर्थिक सहायता तत्काल दिलाई जाए। जिसको लेकर जिले के थाना प्रभारियों द्वारा हत्या के 11 पंजीबद्ध अपराध के 7 प्रकरणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा गया था। जिसमे योजना के तहत 45, लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बलात्कार के प्रकरणों में 112 पंजीबद्ध प्रकरण में से 103 प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे गए थे। जिसमे 66 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। जिसका लाभ जल्द ही पीड़ितों को मिल सकेगा। गौरतलब है कि यह योजना दो अक्टूबर 2018 से प्रभावशील है। इसके अंतर्गत अधिकतम क्षतिपूर्ति की सीमा 10 लाख रुपये तक है। जन हानि, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन हमला, एसिड अटैक और अंगों की क्षति के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाती है। यदि पीड़िता संयुक्त श्रेणी के अंतर्गत हो तो उन्हें संयुक्त क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। जिले में क्षतिपूर्ति योजना 2018 के तहत पीड़ितों को लाभ दिलाने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आभियान चलाया जा रहा है। जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त...