बिलासपुर

चाकू से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार….गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने का था मकसद

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदीकला में गुंडागर्दी कर प्राणघातक हमले के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिनके कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरदीकला निवासी करण धु्रव गांव के ही अमन साहू ,मनीष साहू,सत्तु साहू द्वारा 13 अगस्त को प्राणघातक हमला कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराया था। जहां प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन डबरापारा चौक हर प्रसाद साहू के कपडा दुकान के पास प्रार्थी, प्रदीप साहू, अरूण साहू, रतन साहू लोग बैठे थे उसी समय गांव का अमन साहू, मनीष साहू, सत्तू साहू लोग आये और गालियाॅ दे रहे थे।

प्रदीप साहू गाली देने से मना किया तो वह आवेश पूर्वक मारपीट शूरू कर दिया। जिसे उसके घर मे आये मेहमान लक्ष्मण साहू बीच बचाव करने लगा तो अमन साहू ने हत्या करने के नियत से सिर मे मारा जिससे लक्ष्मण साहू को गंभीर चोटें आयी है। वही प्रार्थी जब बीच बचाव करने गया तो अमन साहू दांत से प्रार्थी के बाॅये कान को काटकर अलग कर दिया। इधर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तिफरा बस स्टैंड में है। तभी उन्हे मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...