कोरबा

8 लीटर महुआ कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… मोटरसाइकिल में कर रहा था तस्करी

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में गांजा व अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाडीह से एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना से कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन कर ले बिरदा की ओर ले जाने वाला है कि सूचना पर ग्राम मौहाडीह नाला के पास पहुंचकर नाकेबंदी किया गया जो एक व्यक्ति बजाज प्लेटिना मोटर सायकल में आया जिसे रोककर तलाशी लेने पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 BC 3642 के डिक्की में 04 हरे रंग की 02-02 लीटर वाली प्लास्टिक की बाटल में प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब रखा हुआ बरामद किया गया,

उक्त व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम बलीराम यादव पिता बुधराम यादव उम्र 29 वर्ष अटल चौक बिरदा थाना कुसमुण्डा बताया, बलीराम यादव के कब्जे से 04 हरे रंग की 02-02 लीटर वाले बाटल में प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब जुमला 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये एवं मोटर सायकल क्र. सीजी 12 BC 3642 को मौके पर जप्त किया गया।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. ओमप्रकाश बैस,आर कमल कैवर्त, आर प्रवीण राजवाड़े, आर प्रफुल्ल साहू, आर गौकरण श्याम, आर मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...