छत्तीसगढ़बिलासपुर

रैली और जुलूस के लिए 48 घंटे पहले लेनी होगी इजाजत, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कारवाही

राजनैतिक दल अनुमति के लिये सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर या सहायक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है । प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब चुनाव प्रचार का भी दौर आरंभ होगा। इसी के साथ जगह-जगह रैली और जुलूस निकाली जाएगी , सभाएं होंगी ।लेकिन बिना प्रशासनिक इजाजत के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं होगी और इसके लिए 2 दिन पहले परमिशन लेनी होगी । रैली अथवा जुलूस के लिये कम से कम 48 घण्टे पहले लेनी होगी अनुमति। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने निर्देश दिये हैं कि लोकसभा निर्वाचन 2019 से संबंधित प्रचार-प्रसार के लिये राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली, कार्यक्रम अथवा जुलूस के लिये कम से कम 48 घंटे पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। राजनैतिक दल अनुमति के लिये सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर या सहायक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त...