रायगढ़

24 घंटे में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा… 10 लाख का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर चोरी के मामले का सफल खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी हुआ महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कोड़ातराई निवासी अजय चौधरी 28 वर्ष ने 15 मई को जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई की रात उसके घर के सामने खड़ा महिन्द्रा ट्रैक्टर CG-13 AN 9400 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। एक महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर चपले निवासी यशवंत पटैल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी रवि उर्फ भविष्य कुमार पटैल के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रैक्टर को चोरी कर उसे ईंट, गिट्टी ढुलाई के काम में लगाने की योजना बना रहे थे ताकि उससे आमदनी की जा सके। घटना वाली रात दोनों पल्सर बाइक से कोड़ातराई पहुंचे और ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चपले स्थित उनके घर के बाड़ी से ट्रैक्टर व ट्रॉली (कीमत 9 लाख रु.) तथा काली पल्सर बाइक (कीमत 1 लाख रु.) जब्त की। कुल 10 लाख रुपए मूल्य के चोरी के सामान को बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, आरक्षक शशिभूषण साहू और लखेश्वर पुरसेठ की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...