बिलासपुर

प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी…पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में प्रेम विवाह के करीब छह महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच कोई अनबन वजह होने की बात कही जा रही हैं हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के अनुसार अशोक नगर स्थित व्हाइट बिल्डिंग निवासी अय्यूब खान ड्राइवर हैं। उनका बेटा फरहान खान कार शोरूम में काम करता है। फरहान ने अप्रैल में गौरेला निवासी रोजी खान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अय्यूब के साथ अशोक नगर स्थित मकान में रह रहे थे।
बताया गया कि गुरुवार को फरहान लुतरा में आयोजित उर्स में शामिल होने गया था। वह रातभर घर नहीं लौटा और शुक्रवार सुबह वापस आया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को अनबन हुई । इसके बाद फरहान अपनी ड्यूटी पर चला गया। इधर, करीब 11 बजे अय्यूब की पत्नी ने देखा कि रोजी अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किए हुए है। उन्होंने पहले इसे नाराजगी मानकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद कमरे में झांकने पर रोजी फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर किया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी है। मायके पक्ष के बयान और जांच के बाद ही घटना के कारणों तथा विवाद की स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,