जांजगीर चाँपा

सड़क किनारे आग ताप रहे ग्रामीणों को कार में मारी ठोकर…मौके पर एक कि मौत दूसरा गंभीर, कार छोड़कर भागा चालक

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेंगुरडीह गांव में गुरुवार की सुबह रामशरण कश्यप और कुशवाराम कश्यप सड़क किनारे आग ताप रहे थे, इसी दौरान राछा नवागढ की तरफ से कार क्रमांक CG 10 BK 9915 सफेद स्वीफ्ट कार के चालक रमाशंकर केशरवानी के द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना की जानकारी लगते ही आस पास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने घायलो को नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने परीक्षण के बाद रामशरण कश्यप को मृत घोषित कर दिया

वही कुशवाराम को जांजगीर रिफर कर दिया गया। मामले में कार चालक दुर्घटना के बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। वही मृतक के पुत्र आशुतोष कश्यप की रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने CG 10 BK 9915 सफेद स्वीफ्ट के चालक रमाशंकर केशरवानी के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50...