कोटा

एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी पकड़ाए….सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा– कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोबरीपाठ में बीते दिनों एटीएम चोरी के प्रयास करने वाले आरोपीयों को पकड़ने में कोटा पुलिस को सफलता मिली है। जिसमे एक नाबालिक साहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की देर रात कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाठ में स्थित हीताची कंपनी के एटीएम मे तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ही कोटा पुलिस मामले की जांच कर आरोपीयों की तलाश सरगर्मी से कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारिक से जांच कर आरोपीयों की तलाश जारी की गई। जिसमे डोंगरीपारा निवासी विजय पटेल,अशरुद्दीन खान ,फिरंगी पारा कोटा निवासी अब्दुल रजा ,मुन्नी गली कोटा निवासी दिलशाद खान सहित एक नाबालिग लड़के को कोटा पुलिस ने पकड़ा।

मामले में उक्त आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने पर पूछताछ किया गया। जहाँ आरोपियों द्वारा जुर्म अपराध स्वीकार करने पर एटीएम में तोड़फोड़ करने के औजार एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर , एक नाबालिग सहित सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर