बिलासपुर

न्यायधानी में चार दिनों से लापता युवती की कार में मिली लाश, हत्या कर शव को ठिकाने लगाने रखा गया था कार में…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भिलाई की रहने वाली युवती जो बिलासपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओ की पढ़ाई कर रही थी, पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी लाश आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक सेंट्रो हुंडई कार में मिली है, मामले में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है,

जो भिलाई निवासी है, वह पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी, वही आज थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर इलाके में उसकी लाश कार से पुलिस ने बरामद की है।

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार शेयर मार्केट के पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने अपनी महिला मित्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को गाड़ी में छुपा कर घर में छुपा दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. पूरा मामला बिलासपुर का है जहां आशीष साहू दयालबंद में मेडिकल की दुकान का संचालन करता है वही भिलाई की प्रियंका सिंह से उसकी मुलाकात मेडिकल में आने-जाने के दौरान हुई थी वही दोनों मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगे कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई इस दौरान प्रियंका सिंह आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी।

जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने गाड़ी में दयालबंद के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और युवती की लाश को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर लगा दिया मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो शाम तक पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके घर तक पहुंच गई और लड़की की लाश को बरामद कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल