
जुगनू तंबोली

रतनपुर – पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रानीगॉंव का रहने वाला आशीष निर्मलकर के द्वारा प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ विगत 01 वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा तथा अभी तक शादी नहीं किया , वर्तमान में शादी की बात करने पर शादी से साफ इंकार कर रहा है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध होने से थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी आशीष निर्मलकर को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।