जांजगीर चाँपा

10 वीं के लापता छात्र की 47 घंटे बाद मिली लाश, दो दिनों पहले नदी में डूबा था…एनडीआरएफ जुटी थी रेस्क्यू में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पंतोरा क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में डूबे 15 साल के छात्र की तलाश 47 घण्टे बाद खुद ब खुद उपर आ गई। शव के तलाश में एनडीआरएफ की दो टीमों के अलावा स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे मगर सफलता नही मिल पा रही है। आज फिर छात्र की तलाश की जा रही थी इसी दौरान उसका शव पानी के उपर आ गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कोरबा जिले के दीपका से क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर अशोक प्रवीण सिंह अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ पंतोरा क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे.

यहां नदी में उनका 15 साल का लड़का आयुष्मान सिंह नहाने उतरा और फिर नही मिला। रविवार से ही एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम आयुष्मान की तालाश कर रही थी। आज एक बार फिर नदी में बहे आयुष्मान की तलाश की जा रही थी इसी दौरान उसका सिर पानी के उपर नजर आया तब लोगों ने देखा और फिर शव पानी के बाहर निकाला गया। शव निकालने के दौरान मृत छात्र आयुष्मान सिंह के पिता अशोक प्रवीण सिंह और उनके परिजन मौके पर ही मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी