मस्तूरी

VIDEO मस्तूरी :- ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी… नाइटी और मुखौटे में नजर आए चोर, जिले में सक्रिय गिरोह की आशंका,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रविवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। संजय ज्वेलर्स नामक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना तब उजागर हुई, जब सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा और इसकी सूचना पुलिस एवं दुकान संचालक संजय सोनी को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर गैंग के पांच सदस्य घटना में शामिल थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी चोर नाइटी पहने हुए थे और उन्होंने अपने चेहरे पर कार्टून के मुखौटे लगा रखे थे। इससे स्पष्ट है कि गिरोह ने पहले से पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए अजीब वेशभूषा अपनाई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रात करीब 2 बजे के बाद दुकान का शटर तोड़कर भीतर दाखिल हुए और अंदर रखे गहनों को बोरियों में भरकर फरार हो गए।

हालांकि संचालक के अनुसार, वह हर दिन की तरह कीमती सोने के गहने घर ले जाते थे और दुकान में केवल कुछ चांदी के गहने एवं शो के लिए रखे नकली जेवर ही मौजूद थे। मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि चोर गिरोह केवल चांदी के गहने और शो केस के गहने ले गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये है। बावजूद इसके, जिस तरीके से गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया, वह बेहद चौंकाने वाला है और इससे साफ है कि जिले में एक संगठित और चालाक अपराधी गिरोह सक्रिय हो सकता है। चोरी की यह घटना न सिर्फ व्यापारियों के बीच दहशत का कारण बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब अपराधी अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों को भी मात देने की योजना के साथ आते हैं। खासकर छोटे शहरों में ऐसे संगठित अपराधों का बढ़ना कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और यह जरूरी हो गया है कि व्यापारी वर्ग अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्कता बरतें। साथ ही, पुलिस प्रशासन को ऐसे गिरोहों पर जल्द से जल्द शिकंजा कसने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातें न हों।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना