बिलासपुर

शटडाउन या ब्रेकडाउन होने पर बिजली विभाग एसएमएस कर बताएगा संभावित समय….सूचना देने नई व्यवस्था

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- बिजली उपभोक्ताओं को बड़े विद्युत अवरोध की समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए नयी सूचना प्रणाली विकसित कर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिये एप आधारित नई सूचना प्रणाली विकसित की गई है, जिसमें आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं में खंभा या तार टूटने जैसे बड़े ब्रेकडाउन होने या रखरखाव हेतु शटडाउन होने पर बिजली बंद की सूचना तुरंत सीधे संबंधित उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी और कॉल सेंटरों के माध्यम से फोन पर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं को तुरंत सूचित करने की नई व्यवस्था छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जब मौसम की गड़बड़ी या अन्य कारणों से ब्रेकडाउन होता है तो मैदानी अमला सुधार कार्य में व्यस्त हो जाता है और उसके पास उपभोक्ताओं के फोन उठाने का समय नहीं होता,उधर बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित होने के कारण बहुत फोन कॉल आने लगते है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के साधन कम पड़ने लगते हैं। उपभोक्ता कॉल सेंटर में लगातार फोन करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। जिसके मद्देनजर नई सूचना प्रणाली एप पर आधारित की गई है। जिसमे कंपनी के आंतरिक ऐप माध्यम से मैदानी अधिकारी घटनास्थल से ही ब्रेकडाउन की सूचना अपलोड करेंगे. जो कि तुरंत संबंधित लाइन से टैग उपभोक्ताों को एसएमएस के जरिये अपने आप चली जाएगी, जिसमें बिजली सुधार में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी होगी। आधे घंटे से अधिक समय लगने वाले ब्रेकडाउन की ही सूचना उपभोक्ताओं को भेजी जाएगी। इसके अलावा किसी समय चल रहे ब्रेकडाउन या शटडाउन की जानकारी मोर बिजली ऐप पर भी उपलब्ध रहेगी जिसे उपभोक्ता देख सकेंगे. यह जानकारी सभी कॉल सेंटरों के कम्प्यूटर स्क्रीन पर भी डिस्प्ले होती रहेगी और कॉल सेंटर ऑपरेटर फोन करने पर उपभोक्ताओं को जानकारी दे सकेगा। बताया जा रहा है कि पॉवर कंपनी में प्रदेश के 39 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। इसके साथ ही दस लाख से अधिक उपभोक्ता मोर बिजली मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इन उपभोक्ताओं को शटडाउन/ब्रेकडाउन की सूचना ऐप पर ही दिखने लगेगी। टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवाते समय कॉल सेन्टर आपरेटर द्वारा भी उपभोक्ता को शटडाउन/ब्रेकडाउन बाबत सूचित कर दिया जायेगा। यह नई व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य के 180 नगरीय क्षेत्रों में प्रारंभ कर दी गई है बाकि क्षेत्र के लिए यह सुविधा शीघ्र प्रारंभ कर दी जायेगी। इस व्यवस्था के प्रारंभ हो जाने से बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बंद होने की सूचना समय पर मिल जायेगी और उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम...