सीपत क्राइम

खुलेआम तलवार लहरा रहा युवक चढ़ा सीपत पुलिस के हत्थे,,ग्रामीण क्षेत्रों में दहशतगर्दी के बढ़ते मामले दे रहे पुलिस को चुनौती…

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत- शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तलवार दिखाने का क्रेज शुरू हो गया है। जो अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं ऐसे मामलों को लेकर स्थानीय पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं इसी बीच शनिवार को सीपत के ग्राम टेकर में खुलेआम तलवार लहराने वाले युवक को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सीपत पुलिस को ग्राम टेकर के ग्रामीणों ने गांव के ही अर्जुन उर्फ बलवा सूर्यवंशी द्वारा तलवार लहराते हुए गांव में दहशतगर्दी फैला रहा है। जिसपर सीपत पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर दबिश दी।

जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। जिसके कब्जे से मिले तलवार को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्र. आर. विजय शर्मा, आर. चंद्र प्रकाश भारद्वाज, आरक्षक प्रदीप सोनी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी