बिलासपुर

प्रेमिका को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,, युवती की शिकायत के बाद प्रेमी पहुंचा सलाखों के पीछे..

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में तोरवा पुलिस ने सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की से अग्रसेन चौक साकेत एनक्लेव निवासी जीतू कुमार से तीन साल पहले पहचान हुई थी। इस बीच दोनो एक दूसरे से प्रेम करने लगे। काफी समय बाद जीतू कुमार प्रार्थीया को अपने विश्वास में लेकर शरारिक संबंध बनाने लगा।

प्रार्थीया के मुताबिक़ 14.04.22 से 29.8.2022 के मध्य आरोपी ने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। जब प्रार्थीया ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी जीतू कुमार अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद प्रार्थीया ने आरोपी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...