बिलासपुर

विद्युत आपूर्ति हो निर्बाध ईडी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश….समस्या की ली जानकारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, बिलासपुर वृत्त अंतर्गत गनियारी वितरण केन्द्र के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान ईडी संजय पटेल बिलासपुर क्षेत्र ने उपस्थित अधिकारियों से 11 केव्ही फीडर और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुये सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुये किट कैट यूनिट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी, सहायक अभियंता संतोष कंवर और कनिष्ठ अभियंता आशा सोनवानी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...