बिलासपुर

घर घुसकर महिला से मारपीट करने वाले सभी 5 आरोपी गिरफ्तार… वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते दिनों शैलेन्द्र नगर अमेरी में एक गृहणी को नकाबपोश युवकों द्वारा किए गए मारपीट के मामले में सकरी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो रविवार को बिलासपुर में एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी शैलेंद्र नगर में नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से गृहिणी गीतमाला करमाकर की पिटाई कर दी। हमलावरों के भागने का एक वीडियो भी वायरल हो हुआ था। जिसमे युवक स्कूटर से महिला के घर पहुंचे थे। युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। साथ ही गीतमाला करमाकर को धमकी देते हुए जान से मारने की कोशिश की। युवकों ने महिला को लाठी और डंडे से पीटा फिर फरार हो गए थे।

इधर वीडियो वायरल होते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और पुलिस के आला अफसरों ने संबंधित थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे जिसके फलस्वरूप सकरी पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में बंधवापारा इंमलीभाठा निवासी मनीष तिवारी,सतनाम नगर अमेरी निवासी राजा नेताम, अमेरी निवासी शैलेन्द्र चतुर्वेदी, महाराजा कॉलोनी अमेरी निवासी सुजीत बंजारे सहित एक नाबालिक शामिल है।

जिन्होंने ने ही घटना को अंजाम दिया था। जिन्हें सकरी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी पौरूष पुर्रे , प्र.आर. 119 संगीता नेताम , प्र.आर. 405 राजेश्वर सिंह क्षत्री , आरक्षक संजय बंजारे , आरक्षक तरूण केशवानी , आरक्षक रोशन साहू की विशेष भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...