बिलासपुर

बिलासपुर:- 2 दिनों से लापता युवक की मिली संदिग्ध लाश…मौत को लेकर कई सवाल, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के पचरीघाट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अरपा नदी में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान राजेन्द्र उर्फ राजू सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो सीपत निवासी था और वर्तमान में चिंगराजपारा में रह रहा था। राजू बीते रविवार से लापता था, जिसकी खोजबीन परिजन लगातार कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम राजू अपने दोस्त के साथ शराब दुकान गया था, जहां दोनों ने शराब ली और फिर अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। परंतु राजू घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके दोस्त से संपर्क किया, जिसने बताया कि राजू उसके साथ था लेकिन वह अपने घर के लिए निकल चुका था। इसके बाद परिजनों ने राजू की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। राजू के लापता होने की सूचना परिजनों ने सरकंडा थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

इसी बीच मंगलवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीघाट के पास अरपा नदी में एक लाश तैरते हुए देखी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान राजू सूर्यवंशी के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में राजू के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि राजू की मौत कैसे हुई क्या वह हादसे का शिकार हुआ या फिर मामला हत्या का है? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजू के अचानक गायब हो जाने और दो दिन बाद नदी में लाश मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...