बिलासपुर

9 माह से 5 वर्ष के बच्चों का रखा जायेगा ख्याल…जिले में मनाया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

भुवनेश्वर बंजारे

SGN बिलासपुर – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 13 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका जिला स्तरीय उद्घाटन डॉ. अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय बिलासपुर में किया गया। शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक, नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीके, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन कराकर अति कुपोषित बच्चों का पोषण पुर्नवास केंद्र में संदर्भन एवं उपचार तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए सप्ताह में 2 बार आयरन सिरप एवं गर्भवती माता के लिए प्रतिदिन 1 गोली प्रथम तिमाह के पश्चात दिया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती माताओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन गोली के सेवन के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर सिंह ठाकुर, आरएमओ डॉ. बुधेश्वर सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक पियुली मजुमदार, अमित स्काट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...