कोटा

भारत जोड़ो अभियान: केंदा में निकाली गई गौरव यात्रा,, अभियान को गति देने बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेताओं ने संभाली क्षेत्र की कमान…

जुगनू तंबोली

बेलगहना- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजादी की भारत जोड़ो गौरव पद यात्रा किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत केंदा से प्रारंभ किया गया।पदयात्रा के पूर्व माता चौरा में द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर गौरव पद यात्रा का सुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात केंदा ग्राम के बाजार से मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम , पहंदा,सरैहा सुखेना , से ग्राम पंचायत कोंचरा तक 12 किलो मीटर की गौरव पद यात्रा कर बाजार में सभा के पश्चात समापन किया गया।

भारी बारिश के बीच भी बेलगहना ब्लॉक कांग्रेसियों ने हांथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,जय जवान-जय किसान ,कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत देश एक है , वन्देमातरम के नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गणेश कश्यप ने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कॉंग्रेस की भारत जोडो पद यात्रा की शुरुवात प्रत्येक विधानसभा में 75 किलो मीटर की गौरव पद यात्रा की जा रही है,
कोंचरा जनपद सभापति कन्हैया गंधर्व ने कहा कि गौरव पद यात्रा के साथ छत्तीसगढ़ शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओ को जनमानस को बताया,ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा ने बताया कि यह गौरव पदयात्रा भारत देश के सभी धर्मो, जाति, समुदाय को संगठित करने हेतु की जा रही है।रामचंद्र गंधर्व ने मंच संचालन किया इस कार्यक्रम में बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...