गौरेला पेंड्रा मरवाही

ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से मारी ठोकर मौके पर हेल्पर की मौत , ड्राइवर हुआ घायल

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिले में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। जिनमें लोग‌ जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही दुर्घटना जिले में देखने को मिली है। जिसमें 14 चक्का ट्रक गाड़ी ने पीछे से टेलर को ठोकर मार दी इसमें मिली जानकारी के अनुसार ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत सारथी मोहल्ला बिलासपुर मार्ग के पास का है। जहां मिली जानकारी के अनुसार देर रात आर सी आई चूना से लदी हुई (गाड़ी नंबर एमपी 20 एचबी 6739) 14 चक्का गाड़ी के द्वारा खड़ी ट्रेलर गाड़ी (नंबर सीजी 10 बीजे 8102) को पीछे से ठोकर मार दिया।

जहां ठोकर इतनी तेज थी कि 14 चक्का ट्रक में सवार हेल्पर की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।पूछताछ में पता लगा कि आर सी आई कंपनी की गाड़ी जोकि कटनी से बिलासपुर सामान भरकर जा रही थी। जहां देर रात दुर्घटना हुई है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...