बिलासपुर

55 सालों तक पंचायतों से लेकर पार्लियामेंट में कांग्रेस रही, BJP नेताओं ने पूछा- जनजाति समूहों को क्यों रखा वंचित?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भाजपा के आदिवासी नेताओं ने 12 आदिवासी जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने पर बिलासपुर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- की आजादी के 75 सालों में करीब 55 साल तक पंचायतों से लेकर पार्लियामेंट में कांग्रेस का कब्ज़ा रहा फिर भी जनजाति समूहों को कांग्रेस ने उनके संवैधानिक अधिकारों से क्यों वंचित रखा ? आज भाजपा कार्यालय बिलासपुर में मस्तूरी विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डॉ कृष्णमुर्ति बांधी ने 12 आदिवासी जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने पर प्रेस वार्ता की।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के
भाजपा नेताओं ने कहा- वर्षों से लंबित मांगों को पूरा कर प्रधानमंत्री ने प्रदेश के आदिवासियों के हित में बड़ा सराहनीय फ़ैसला लिया है। अब कांग्रेस इसे अपनी उपलब्धि बता रहा है जबकि भाजपा ने इस सम्बंध में पहले भी कई बार केंद्र सरकार को चिट्ठियां लिखी थी। कांग्रेस ने कभी आदिवासियो का भला नही किया बल्कि हमेशा समाज को आपस में लड़ाने का काम किया है। भाजपा ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला को बिठाया। कांग्रेस 70 साल तक सत्ता रही परन्तु कांग्रेस ने आज तक किसी आदिवासी को राष्ट्रपति नही बनाया।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता डाक्टर बांधी ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए कल का दिन काफी ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा बड़ा निर्णय लेकर 12 समुदायों को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखन सिंह पैकरा ने कहा कि वर्षो से लंबित मांग जिसकी वजह से अनुसूचित जाति के लोग शिक्षा से लेकर स्वास्थ व कई अन्य सुविधाओ से वंचित रह जाते थे। आने वाले समय मे अब सभी जन जाति समूहों को इस निर्णय से सुविधाएं प्रदान होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया – कांग्रेस ने 55 साल हमारे लोगों को इन संवैधानिक अधिकारों से क्यों वंचित रखा ?
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोहर राज , राकेश चंद्राकार,सुनीता मानिकपुरी सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध...