जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा :- बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही स्कूटी सवार माँ को हाइवा ने रौंदा…. मौके पर माँ की मौत बेटी घायल

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – एक बार फिर सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें जिला मुख्यालय में एक स्कूटी सवार मां बेटी को हाईवा ने टक्कर मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, मृतिका कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली थी, जो अपनी बेटी को जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के NH49 के खोखरा भांटा रोड में यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...