जांजगीर चाँपा

नाबालिग को भगा ले जाकर दैहिक शोषण का मामला…आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़की को बहलाकर फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नाबालिग के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे पुलिस ने जांच शुरू की जांच में पता चला कि मोपका निवासी अभिलेख कुमार डहरिया द्वारा ही नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने की जानकारी दी है। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी. बी एल कोसरिया, आरक्षक अजीत सिंह राज का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,