सीपत

ऑटो पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी… हजारों के माल पर किया अज्ञात चोरों ने हाथ साफ, डॉग स्क्वायड के साथ पहुँची पुलिस

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत- ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है स्थानीय पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला मंगलवार को सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी का सामने आया है जिसमें अज्ञात चोरों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर सेंधमारी कर 35 हजार 500 की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुड़ी राममंदिर चौक निवासी योगेश साहू की श्री अम्बे आटो पार्टस की दुकान गुड़ी बस स्टैण्ड के पास है।

जहां मंगलवार को वह शाम 6 बजे अपनी दुकान बंद कर शटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। बुधवार को सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसके पड़ोसी सूर्यवंशी ने बताया कि दुकान के पीछे तरफ का दीवाल में सुराख है। जब प्रार्थी ने दुकान खोलकर कर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था।

जब प्रार्थी ने दुकान में रखे सामन की जांच की तो पता चला की उसकी दुकान से बाइक टायर 15 नग,आयल 30 नग,चाबी स्वीच 05 नग, बाइक का ट्यूब सीएट ,मीनी गोल्ड 10 नग एवं गल्ला मे रखे 500 रूपये,जुमला कीमती 35500 रूपया को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए हैं।

जिसके लिखित शिकायत प्रार्थी ने सीपत थाने में दर्ज कराई है। इधर घटना के बाद सीपत पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...