मल्हार

रक्तरंजित अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस….सिर पर मिले चोट के निशान

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश रेस्टहाउस के पीछे से नगर पंचायत होते हुए डिडनेश्वरी मंदिर बाईपास रोड पर पड़ी हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और जिसके पास एक सायकल और एक बैग भी है जिसमें कपड़े और अन्य सामान है। मामले में बारीकी से जांच करने पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है, जो मौके पर है।

मामला संदिग्ध, जांच में होगा खुलासा

जिस जगह में लाश मिली है वहा पास ही पड़े ईट एवं लकड़ी में खून लगा हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है लग रहा है किसी ने पीछे से भारी लकड़ी से वार कर घटना को अंजाम दिया होगा। लिहाज़ा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पुलिस जांच में ही यह खुलासा हो पायेगा यह दुर्घटना है या हत्या।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...