छत्तीसगढ़सीपत

तालाब नहाने गई महिला की मिली खून से सनी लाश, अंधे क़त्ल ने पुलिस को भी उलझाया

गांव में इस जघन्य हत्याकांड से जहां पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है वहीं पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी नजर आ रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा में तड़के दिशा मैदान के लिए निकले लोगों को तालाब के पास एक महिला की खून से सनी लाश नजर आई । गांव में लाश मिलने से हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई ।गांव के जितेंद्र कश्यप की 35 वर्षीय पत्नी नेहा कश्यप रोज की तरह सुबह 5 बजे चिरौली तालाब नहाने घर से निकली थी।वह हर दिन तालाब में स्नान करने के बाद तालाब के पास मौजूद शिव मंदिर और तुलसी चौरा में पूजा किया करती थी। बुधवार को भी हर दिन की तरह वह घर से निकली थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही उसकी रक्त रंजित लाश मिली। किसी ने बड़ी बेरहमी के साथ धारदार हथियार से उस पर वार किया था, इतना ही नहीं पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे को भी किसी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था । महिला के वस्त्र भी अस्त-व्यस्त थे । घटनास्थल पर पुलिस को टूटी हुई चूड़ी ,चप्पल, साड़ी के साथ कपड़ों से भरी हुई एक बाल्टी मिली है, जबकि घटनास्थल से चंद कदमो की दूरी पर एक जोड़ी कपड़े के जूते भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद एडिशनल एसपी , डॉग स्क्वाड ,फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, सायबर टीम मौके पर पहुंच गई।
सुबह तालाब नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा था। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग या फिर पुरानी रंजिश का मान कर चल रही है। इस मामले में साइबर सेल की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी अपराधी की पता साजी कर रही है।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा रितिका की परिजनों से भी लंबी पूछताछ की गई बताया जा रहा है कि नेहा कश्यप का पति मानसिक रूप से कमजोर है वहीं या जानकारी भी मिली है कि नेहा मंगलवार को बिलासपुर गई थी और शाम को ही घर लौटी थी

नेहा कश्यप का विवाह जितेंद्र कश्यप के साथ साल 2012 में हुआ था। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है ।हत्या के साथ दुष्कर्म की संभावनाओं से भी पुलिस फिलहाल इनकार नहीं कर रही। गांव में इस जघन्य हत्याकांड से जहां पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है वहीं पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार