कोटा

दुकान और मकान में घुसकर चोरी करने वाले दो मामलो मे 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार,कोटा पुलिस की कार्यवाही

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस द्वारा ग्राम नेवरा में चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी तथा ग्राम सलका नवागांव में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से महाकोष तेल,सोयाबीन तेल, राहर दाल,राजश्री गुटखा, कीमती ₹44300 को जप्त किया गया है
दिनांक 04.06.2022 को ग्राम नेवरा के प्रार्थी अशोक भारती उम्र 35 साल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.06.22 को रात्रि 10:00 बजे करीबन हम लोग अपने पूरे परिवार के साथ घर में सोए थे रात्रि करीबन 2:30 बजे अलमारी खोलने की आवाज आई तब मैं देखा कि एक व्यक्ति हमारे घर के परछी में रखे अलमारी को खोल रहा था मुझे देखकर दौड़ते हुए सिढी से चढ़कर छत से भाग गया रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जांच दौरान आरोपी चंद्रकांत उरेती उर्फ बुद्धू पिता लखन लाल उरेती उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा बीचपारा का पहचान होने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।

वही दूसरे मामले मे ग्राम नवागांव सलका में दिनांक 12.06.22 को प्रार्थी सेवक राम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम नवागांव सलका कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै ग्राम नवागांव में लक्ष्मी किराने की दुकान है जिसमें दिनांक 11.06.22 की रात्रि 9:30 बजे दुकान का लाइट चालू रखा था और दुकान बंद कर अपने घर चला गया था दिनांक 12.06.22 को प्रातः 6:00 बजे दुकान खोलने गया तो देखा दुकान का लाइट बंद था। दुकान में चोरी होने का अंदेशा होने पर दुकान खोलकर देखा तो दुकान मे लगे रोशनदान में लगे लोहे का ग्रील उखड़ा था दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है छत पर जाकर देखा तो दुकान का बिजली भी काट दिया था जिसे दुकान का लाइट व सीसीटीवी कैमरा बंद हो 112 था। दुकान को चेक किया तो पाया की दुकान मे रखे महाकोष तेल, सोयाबीन तेल , राहर दाल, उड़द दाल, राजश्री गुटखा कीमती ₹44300 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना कोटा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

विवेचना दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की ग्राम नवागांव के कैलाश साहू अपने घर में चोरी के सामान रखा है सूचना पर कोटा पुलिस द्वारा तत्काल कैलाश साहू के घर जाकर तस्दीक किया, किराना दुकान के चोरी का सामान मिलने पर कैलाश साहू से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया , कोटा पुलिस ने कैलाश साहू पिता बुधराम साहू उम्र 31 साल निवासी नवागांव सलका को गिरफ्तार कर विधीवत कार्यवाही किया गया। वही मामले के एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...