बिलासपुर

यातायात जनजागरूता अभियान के समापन में एकल नृत्य में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की आराध्या शुक्ला को प्रथम पुरस्कार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क सुरक्षा जनजागरण अभियान के नेतृत्व में कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में एकल नृत्य प्रतियोगिता में बिलासपुर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।कार्यकम के समापन पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष, (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अटल श्रीवास्तव ने मंच पर आराध्या शुक्ला को सम्मानित करतें एवम बधाई देते हुए कहा की देश समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है बेटियां, समाज व देश के विकास में बेटियो के योगदान और उनकी अहमियत को भुलाया नही जा सकता। अटल ने कहा की हम सभी अगर अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यातायात के नियमो का पालन करे तो दुर्घटना का ग्राफ काफी कम किया जा सकता है। आईजी रतनलाल डांगी ने कहा की सभी के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है,लिहाजा सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस दिशा में ध्यान देना होगा । महापौर रामशरण यादव ने कहा की नियम के तहत अगर सभी चलेंगे तो पुलिस को चलान काटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी,पुलिस जनता की दोस्त व शुभचिंतक है।इस मौके पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर,सभापति शेख नजरुदीन,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,अभय नारायण रॉय,देवेंद्र सिंह बाटु,अरविंद शुक्ला,जावेद मेमन,काजू महराज,वैभव शुक्ला की उपस्थिति रही ।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी,