बिलासपुर

जल जीवन मिशन की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी..लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने दिए सख्त निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के कार्याें की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। हर घर नल के निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 4 हजार 335 के विरूद्ध अब तक 14 हजार 77 घरों में ही नल सुविधा मुहैया कराई गई हैै। कलेक्टर ने काम की इस सुस्ती के लिए जवाबदेह ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। कलेक्टर आज जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा जिले के 668 ग्राम हेतु कुल स्वीकृत 909 योजना के निविदा प्रक्रिया माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। जिले के कुल 2 लाख 4 हजार 687 परिवारों में अभी तक मात्र 1 लाख 7 हजार 787 परिवारों में कार्य करने का आदेश जारी किया गया है, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी व्यक्त किया। इसी तरह जिले में कुल अनुबंधित कार्यों में जिन एजेंसी द्वारा कार्य नही किया जा रहा है अथवा कार्यादेश जारी करने के उपरांत समयानुपातिक प्रगति नही होने पर उन्हें तत्काल सूचित कर नियमानुसार कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिले में अभी भी कई ठेकेदारों ने विगत 3-4 माह पूर्व अनुबंध हस्ताक्षर कर कार्यादेश प्राप्त कर कार्य प्रारंभ नही किया है। उन्हें नियमानुसार ठेकेदारों की काली सूची में डालने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। समीक्षा बैठक के दौरान यह भी संज्ञान में आया है कि प्रति दिवस हर घर नल कनेक्शन के आई.एम.आई.एस. की एन्ट्री अत्यंत ही कम है। इसी तरह सहायक अभियंता एवं उपअभियंताओं को भी ठेकेदार के देयकों का त्वरित निराकरण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये गये है कि शासन के इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार के लापरवाही कार्यों में उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है एवं इसके लिए कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ई.ई. पीएचई एस.के.चन्द्रा सहित विभागीय सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी