बिलासपुर

संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला… पूर्व संचालिका पर एफआईआर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर के संजीवनी विक्रय केंद्र में शासकीय राशि गबन के मामले में पूर्व संचालिका वंदना यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 316-बीएनएस एवं 318(4)-बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।मामले की शिकायत वनमंडल अधिकारी एवं जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के प्रबंध संचालक नीरज की ओर से की गई थी। आवेदन के अनुसार संजीवनी विक्रय केंद्र बिलासपुर में हर्बल उत्पादों की बिक्री का संचालन वंदना यादव द्वारा किया जाता था। नवंबर 2025 में स्टॉक सत्यापन के दौरान हर्बल उत्पादों की भारी कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि कई उत्पादों की बिक्री रजिस्टर एवं सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं की गई थी और बिक्री की राशि भी शासकीय खाते में जमा नहीं कराई गई। जांच में कुल 1 लाख 31 हजार 939 रुपये की गड़बड़ी सामने आई, जिसकी पुष्टि स्वयं वंदना यादव द्वारा किए जाने का दावा विभाग ने किया है। विभाग द्वारा कई बार नोटिस और पत्र जारी कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन लंबे समय तक राशि जमा नहीं की गई। यहां तक कि नोटरी करारनामे और किस्तों में भुगतान के आश्वासन के बाद भी रकम जमा नहीं हुई। इसके बाद वन विभाग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए शासकीय राशि गबन का मामला दर्ज कराया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...