बिलासपुर

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लड़की बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को शिकायत के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आर्या कालोनी तिफरा निवासी नाबालिग के परिजनों ने सिरगिट्टी थाने में अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, 23 सितंबर को उनकी बेटी 2.30 दोपहर से कहीं चली गई थी। जिसपर परिजनों को बी.पी. 53 पीतमपुरा बिहार निवासी रोहित कुमार सिंग पर संदेह था। जिसपर पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी का लोकेशन दिल्ली का मिला। जिसपर पुलिस की टीम नाबालिग और आरोपी को खोजने दिल्ली रवाना हुई।

लेकिन वहा आरोपी का पता नही चल सका। इसी बीच सिरगिट्टी पुलिस को सुचना मिली की आरोपी को बस स्टैण्ड तिफरा में देखा गया है। जिनपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया था। जिसके साथ वह लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। इधर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...