रतनपुर

दैहिक शोषण के बाद वॉइस रिकार्डिंग वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार… पीड़िता को कर रहे थे प्रताड़ित

जुगनू तंबोली

रतनपुर –शारीरिक शोषण कर युवती के वॉइस रिकॉर्डिंग को वायरल करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दैहिक शोषण के मामले में जहां आरोपी युवक तो वही युवती की शादी रुकवाने के उद्देश्य से ऑडियो वायरल करने वाली उसकी भाभी को पुलिस ने पकड़ लिया है मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थीया ने करैहापारा रतनपुर निवासी दिलशाद मिर्जा और कोटमी सोनार निवासी भाभी लकिता थवाईत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जहां प्रार्थिया ने बताया था।

कि वर्ष 2017 में दिलशाद मिर्जा पढाई के संबंध में पीड़िता के घर आता जाता था जिससे प्रार्थीया की जान पहचान दिलशाद मिर्जा से हुई जो धीरे धीरे पहचान बढ़ाकर प्रार्थिया का जबरदस्ती शारीरिक शोषण करता रहा मना करने पर प्रार्थिया के पिता और भाई को मार देने की धमकी और घर में आकर हंगामा करने की धमकी देता था। इस बीच आरोपी ने युवती का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था। युवती ने जब उससे मिलने को मना कर दिया तो आरोपी ने ऑडियो रिकॉर्ड को उसकी भाभी लकिता थवाईत को भेज दिया। इस बीच रंजिश रखते हुए युवती की भाभी और आरोपी ने मिलकर ऑडियो रिकॉर्ड को वायरल कर दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के तत्काल बाद आरोपियों को पकड़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी