बिलासपुर

ज्वेलरी शॉप में डकैती और गोलीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार…झारखंड में छिपा था शातिर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सती श्री ज्वेलर्स में हुए डकैती एवं गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में 20 माह बाद सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर लाया गया है। मालूम हो की 25.01.2021 को रात करीब 07ः55 बजे थाना सकरी क्षेत्र के अंतर्गत सती श्री ज्वेलर्स दुकान में अचानक चार नकाबपोश आरोपियों ने एक साथ दुकान के अंदर घुसकर डकैती का प्रयास किया, जहॉ ज्वेलर्स शाप के संचालक आलोक सोनी के द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए दो आरोपियों ने घटना स्थल पर ही उन पर गोली चलाकर घायल कर दिया था। जिसके बाद घटना में शामिल 5 आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

वही दुर्गीपारा झारखण्ड निवासी मोहम्मद लालू अंसारी की तलाश जारी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वह जिला रामगढ़ झारखण्ड में है। जिसपर सकरी पुलिस ने मौके में दबिश देकर आरोपी मोहम्मद लालू अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दे घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक प्र.आर.1500 धर्मेन्द्र शर्मा प्र.आर. 405 राजेश्वर क्षत्री, आर.1350 संजय यादव,, आर 1419 संजय बंजारे आर. 1280 मनीष साहू, की विषेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी