बिलासपुर

असामाजिक तत्वों ने की फर्नीचर संचालक से मारपीट, लोगो ने पकड़ा और सौपा पुलिस को….की गई शिकायत

डेस्क

बिलासपुर – बुधवार को कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर कुछ युवकों ने अचानक ही फर्नीचर दुकान संचालक पर हमला कर दिया। जिसकी भंक तक सिटी कोतवाली पुलिस को नही लगी। तो वही क्षेत्र वासियों के बीच बचाव के बाद आक्रोशित युवकों को खदेड़ा गया। मामले में कोतवाली पुलिस से प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के गुंडे बदमाशों के खिलाफ हालहि में शुरू हुए, धरपकड़ की कार्यवाही का धरातल में असर कम ही नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है। क्योंकि बुधवार को स्थानीय पुलिस को चुनौती देते हुए कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवकों ने सरेआम जूना बिलासपुर के एक फर्नीचर व्यवसायी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिचरी बाजार में स्थित मा वैष्णव फर्निचर दुकान के संचालक राजा हिरवानी के छोटे भाई सोनू हिरवानी पर ही युवकों ने हमला किया है। घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है। जब सोनू हिरवानी दुकान में बैठा था। तभी उसी समय सतीश तिवारी, सैफु खान, विकाश तिवारी, अमन भैरवी मौके पर पहुँचे और गाली गलौज करते हुए लाठी, बेस बल्ला, चैन, तलवार से सोनू हिरवानी के ऊपर हमला कर दिया इस बीच दुकान के कर्मचारी साहिल खान रिंकू यादव बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों ने उनकी भी जमकर धुनाई की, देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा इसी बीच सोनू हिरवानी के पिता भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी युवकों को मौके से खदेड़ा

इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की उपस्थिति कहीं देखने ही नहीं मिली ऐसे में क्षेत्र में उत्पाती युवकों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है, तो वही पीड़ित पक्ष नेे कुछ देेेर बाद ही तीनो आरोपियो सतीश तिवारी, सैफु खान, अमन भैरवी को तलवार के साथ सिटी कोतवाली पुलिस को सौप दिया है। इस पूरे मामले में प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...