छत्तीसगढ़रतनपुर

चंडी बन ननद ने बचाई भाभी की अस्मत ,नारी शक्ति के आगे हारा दुर्जन

रतनपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले आसमान छू रहे हैं। अपराधी इस कदर बेलगाम हो चुके हैं कि वे घर में महिलाओं को अकेले पाकर उनकी अस्मत लूटने के इरादे से घर मे भी घुस जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ जाली में हुआ। शाम के वक्त जाली निवासी अश्विनी कुमार की पत्नी सती भारद्वाज अपने घर में भोजन तैयार कर रही थी। उस वक्त घर में उसकी बेटी अंशिका और ननद कुसुम भरद्वाज भी मौजूद थी। तभी गांव का ही रहने वाला बदमाश अर्जुन खुसरो महिलाओं को घर में अकेला देखकर कमरे में घुस आया। और रसोई में मौजूद चाकू उठाकर खाना पका रही महिला को चाकू मार देने की धमकी देते हुए रसोई का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा ।

इस दौरान जब महिला ने शोर मचाया तो उसकी मदद के लिए ननद और बेटी दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगी, लेकिन इसमें असफल होने पर उन्होंने मोबाइल से इसकी सूचना सती के पति अश्विनी कुमार को दे दी। अश्विनी भागा भागा घर पहुंचा तो पाया कि रसोई घर का दरवाज़ा भी भीतर से बंद है । वे सभी दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगे लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान महिला की ननद कुसुम ने जोर का धक्का दरवाजे को दिया, जिससे अर्जुन खुसरो नीचे गिर पड़ा और महिला दरवाजा खोलकर बाहर आ गई । इसके बाद महिलाओं ने घर में घुस आए अपराधी अर्जुन की अच्छे से मरम्मत की और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रतनपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी....मुख्य आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज