बिलासपुर

VIDEO: सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्नति….काउंसलिंग प्रक्रिया से छूटे शिक्षकों को फिर से मिला मौका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एकबार फिर सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्रायमरी स्कूल के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस पदोन्नति प्रक्रिया के तहत गुरुवार को काउंसलिंग आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व में काउंसलिंग प्रक्रिया से अछूते सहायक शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है, हालांकि जिले के प्रस्तावित 51 सहायक शिक्षकों को उक्त काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें से करीब 9 शिक्षकों की पदोन्नति पहले से ही मिल गई है, लिहाजा छूटे हुए 42 शिक्षकों को गुरुवार को काउंसलिंग कर उनके मन मुताबिक स्कूलों पर पदोन्नति दी गई है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में आयोजित इस काउंसलिंग प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक और सहायक संचालक अजय कौशिक के उपस्थिति रहे। जहा पहले दिव्यांग शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया। इस मामले में खंड प्रभारी प्रशांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की जिले में प्राइमरी स्कूलों में 140 प्रधान पाठकों के खाली पदों की जानकारी काउंसलिंग के माध्यम से दी गई है। जिसकी सूची पहले है। डिस्प्ले कर दी गई है। जिससे अधिकांश शिक्षको को मन मुताबिक स्कूलों में पद स्थापना मिल सकी है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने कहा कि आगामी दो दिनों के अंदर ही सभी शिक्षको को न्युक्ति आदेश दे दिए जायेंगे। ताकि शिक्षा सत्र के बीच कोई भी अव्यवस्था स्कूलों में उत्पन्न ना हो सके। 

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला