रायगढ़

शादी समारोह के दौरान लापरवाही ने ली 7 वर्षीय मासूम की जान…अवैध बिजली कनेक्शन बनी वजह, 2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़- ज़िले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह आयोजन में बिजली के अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम शिवानिया राठिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अब तक की मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दिवाली राठिया और मनबोध राठिया को उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु और विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पुलिस को जानकारी देते हुए प्रार्थी फिरसिंह राठिया ने बताया कि 18 मई को उनके गांव के विक्रम राठिया के घर में शादी समारोह के दौरान दिवाली राठिया द्वारा सीधे बिजली खंभे से तार खींचकर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन लिया गया था। इस तार का प्लास्टिक कवर कई जगह से क्षतिग्रस्त था। आयोजन स्थल पर लोहे के पोल में टेंट लगाया गया था, जिससे छू जाने के कारण पोल में करंट आ गया। मृतिका शिवानिया राठिया खेलते-खेलते इसी पोल से झूल गई, जिससे उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले में पुलिस ने बिना किसी सुरक्षा उपायों के कटे-फटे तारों से सीधे बिजली खंभे से सप्लाई लेने वाले दिवाली राठिया और टेंट और साउंड सिस्टम की निगरानी में लगे कर्मचारी मनबोध राठिया को दोषी पाया। उनकी विधिवत गिरफ्तारी की है। मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर सहित उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... नाली में पेशाब करने से मना करना पड़ा भारी... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला...7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं...