बिलासपुर

हम प्याला ही निकला हत्यारा…पत्नी से अवैध संबंध को लेकर हुआ विवाद, पहले पी शराब फिर गमछे से घोंट दिया गला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- अंधे कत्ल की गुत्थी को सरकंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक का दोस्त ही युवक का हत्यारा निकला है। बताया जा रहा है कि दोनो के बीच मृतक के पत्नी के साथ अवैध संबंध होने को लेकर दशहरा की रात विवाद हो गया। दोनो ही शराब के नशे में थे। जिससे आरोपी ने युवक के गमछा से गला दबाकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह में रहने वाले संतोष यादव होटल में काम करता था। चार अगस्त की रात संतोष प्रसाद बांटने के लिए दुर्गा पंडाल गया था। इस बीच वह घर नहीं लौटा। इस दौरान पांच अगस्त की सुबह लोयला स्कूल रोड पर संतोष का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर सरकंडा पुलिस जांच करने घटना स्थल पहुंची। जिसके बाद जांच शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि प्रमोद को संतोष के साथ घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने संदेही प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि दशहरा की रात प्रमोद और संतोष लोयला स्कूल रोड के किनारे दोनों ने शराब पी। इसी दौरान संतोष ने प्रमोद पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। देखते ही देखते दोनो के बीच विवाद शुरु हो गया। संतोष के नशे में होने के वजह से आरोपी ने गमछे से संतोष का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफतार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, उनि. राज सिंह, उनि. बी.आर सिन्हा, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक अशफाक अली, तदबीर पोर्ते, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह, सोनू पाल, मनीष वाल्मिकी, भागवत चंद्राकर का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार