पचपेड़ी

पचपेड़ी गोलीकांड के दोनों आरोपी अब भी फरार…24 घण्टे बीत जाने के बाद भी नही पहुँचे सलाखों के पीछे

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में दुकानदार के बेटे को गुटखा के पैसे मांगने पर क्षेत्र के आदतन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए,इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सीएसपी सहित पुलिस आरोपियों की तलाश में है जिनके विषय मे महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लग चुके है बावजूद इसके अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे आदतन बदमाश है जिनके हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उन्होंने इस हत्याकांड को बेखौफ अंजाम दे दिया है।

पचपेड़ी क्षेत्र में हत्याएं और अपराध के बढ़ते मामले..

विगत दिनों में क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके है कि खुलेआम तलवार लेकर दहशतगर्दी फैलाई जाती है, लोग प्रतिबंधित हथियार लेकर घूम रहे है, पुलिस ऐसे अपराधियों तक किसी अनहोनी होने के बाद ही पहुँच पाती है तब तक कोई बड़ी घटना घट चुकी होती है।

शिकायतों पर उदासीनता बनती है वजह…

थाने में अपराधियों से परेशान क्षेत्रवासी मारपीट, धमकी आदि की शिकायतें लेकर पहुँचते है, जिन पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई समय पर नही करती जिसकी वजह से ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद है, अगर पुलिस समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करें और समय रहते शिकायतों पर सुनवाई करे तो बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,