सीपत

अज्ञात युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका,पुलिस जुटी जांच में… सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया के लुतराखार मे नाला के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 30,35 वर्ष की सड़ी गली लाश ग्रामीणों ने देखी जिसके बाद सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया के लूतराखार में नाला के पास सुबह ग्रामीणों ने एक 4 से 5 दिन पुरानी लाश घास में पड़ी हुई देखी जिसमे से तेज दुर्गंध आ रही थी।

पास जाकर देंखने पर किसी अज्ञात पुरूष की लाश होना प्रतीत हुआ जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी।जिसके बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुँच अज्ञात लाश की शिनाख्त कार्यवाही में जुट गई है। वही पुलिस ने अज्ञात युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।फ़िलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका

मृतक के हाथ पैर में घिसने एवं चोट के निशान दिखाई दे रहा है वही चेहरा बुरी तरह से सड़ चुका है।आशंका जताई जा रही है युवक की कही और हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से लाश को यहाँ फेका गया हो।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी