मस्तूरी

फिर एसीसीयू की टीम ने की छापेमारी… मस्तूरी थाना क्षेत्र में चल रहा था जुआ और स्थानीय पुलिस थी बेख़बर, 30 हजार नगदी और जुआरी पकड़ाए

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सामने आ रही घटनाओं में जिले की एसीसीयू की टीम को लगातार सफलता मिल रही है लेकिन इस सफलता से थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।

स्थानीय पुलिस क्यो ऐसे मामलों में कार्रवाई नही करती और नियंत्रण नही रखती, जिसकी वजह से जिले की विशेष टीम को कार्रवाई करनी पड़ रही है,

एक बार फिर एसएसपी के निर्देश पर एसीसीयू की टीम को कार्रवाई करनी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी बिलासपुर को थाना मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम भदौरा, जयरामनगर के आसपास जुआ खिलाये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उनके द्वारा एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह को तत्काल रेड कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

उक्त आदेश पर एसीसीयू प्रभारी द्वारा टीम भेजकर रेड कार्यवाही कराई गई, जिसमे 1. प्रमोद मरावी उम्र 26 साल निवासी लावर 2. मनीष यादव उम्र 22 साल निवासी कोटमी 3. गुलाब यादव उम्र 33 साल निवासी कोटमीसोनार 4. प्रकाश ठाकुर उम्र 19 साल को पकड़ा गया है।

जिनके कब्जे से नगद रकम 30,000 रुपये व 4 बाइक सहित ताश पत्ती बरामद कर जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हेतु थाना मस्तूरी के सुपुर्द किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सात समंदर पार से बिलासपुर पहुंची मेहमान, लाल साड़ी में सजी महिलाओं के बीच बोलीं - अद्भुत है ... 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा...