बिलासपुर

कलयुग में भागवत भक्ति ही जीवन का सार:- आचार्य संदीप द्विवेदी….श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ सप्ताह में श्रीकृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, राजपूत परिवार का आध्यात्मिक आयोजन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पितृ मोक्ष की मनोकामना से ग्राम ढेंका में राजपूत परिवार द्वारा ठाकुर बलवंत सिंह एवं श्रीमती सिंह की स्मृति में श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया गया है, जहाँ कथा व्यासपीठ पर आचार्य संदीप द्विवेदी जी महाराज विराजमान है। प्रतिदिन कथा मर्मज्ञ आचार्य द्वारा विधि विधान से श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर कृष्ण भक्ति के सागर में श्रद्धालुओं को गोता लगवाया जा रहा है। कलश यात्रा, श्री गणेश पूजा, गौकर्ण कथा से प्रारंभ इस पावन प्रसंग में परीक्षित जन्म, कपिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, भक्त प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, श्री कृष्ण जन्म कथा, श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया।

जहाँ कथा वाचक आचार्य संदीप द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता सभी भावों से परे है, जिसका अनुशरण सभी को करना चाहिए, जहाँ सुदामा ने विपरीत परिस्थितियों में रहकर कृष्ण भक्ति की वही भगवान कृष्ण ने अपने मित्र के समर्पण को आत्मसात करते हुए इस सम्बंध को अमर बना समाज के लिए श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कथा प्रसंग के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन अद्भुत उत्साह और आस्था में डूबकर भक्तिरस का पान कर रहे है, जहाँ भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में कृष्णमय होकर उत्सवों का आनंद उठा रहे है।

प्रमुख यजमान नरोत्तम सिंह ठाकुर सपत्नीक सविता सिंह के साथ सभी श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार कर इस सद्कर्म में सभी को पुण्य का भागीदार बना रहे है, जहाँ सम्पूर्ण राजपूत परिवार के साथ ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल होकर कथा अमृत का रसपान कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,