बिलासपुर

गायब नाबालिग किशोरियों को पुणे और हैदराबाद से किया गया बरामद..आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिग के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में बिल्हा पुलिस को सफलता मिली है। एक आरोपी को महाराष्ट्र तो दुसरे आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वही उनके कब्जे से अपहृत बालिकाओ को भी पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की 31.05.2022 को रात अचानक घर से कही चली गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद बिल्हा पुलिस ने पतासाजी शुरू की जहा पता चला कि आरोपी चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू बालिका को भगा कर पुणे महाराष्ट्र ले गया है। जिसपर बिल्हा पुलिस की टीम तुरंत पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। पुणे महाराष्ट्र के को लिटिल अर्थ सोसायटी माशुकर कालोनी अकुर्डी थाना देहू रोड जिला पिंपरी चिंचवाड पुणे महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के अनुसार आरोपी चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ पुणे महाराष्ट्र ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी तरह बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक नाबालिग लड़की के चाचा ने 10.08.2022 को उनकी भतीजी के गायब होने की शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की सिनौधा थाना भाटापारा निवासी धनेश्वर टंडन नाबालिग के साथ हैदराबाद के निजाम पेट सोसायटी कालोनी लेबर क्वाटर थाना बच्चूपाली साईबराबाद में छुपा हुआ है। जहा बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के साथ नाबालिग को बरामद किया। पीडिता के अनुसार आरोपी धनेश्वर टंडन पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया था। दोनो ही मामले में बिल्हा पुलिस आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सउनि राजेश धर दीवान, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, महिला आरक्षक बिंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी